सीतापुर में दर्दनाक हादसा : वज्रपात से गांव में लगी आग, मां-बेटी की मौत, पोती गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र के चलाकापुर गांव में शनिवार को कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरा गांव श्मशान में तब्दील हो गया। आकाशीय बिजली गिरने से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें झुलसकर दो लोगों की मौत हो गई, परिवार की बालिका गंभीर है। 

सदरपुर थाना क्षेत्र के चकालापुर गांव में रात लगभग 9 बजे आकाशीय बिजली गिरते ही गांव के घरों में आग लग गई। इस हादसे में फूलमती 45 पत्नी शत्रुहन और उनकी 60 वर्षीय मां की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। वहीं, 7 वर्षीय पोती माही गंभीर रूप से झुलस गई है।

ग्रामीणों में चर्चा है कि घरों में रखे अवैध पेट्रोल-डीजल के स्टॉक के कारण आग ने और भयानक रूप ले लिया, जिससे धमाके भी हुए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्य ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन को बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। फिलहाल भारी पुलिस बल और दमकल की टीमें मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं।

संबंधित समाचार