IPL 2026: LSG VS GT का महामुकाबला कल, इकाना इलाके में कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
लखनऊ, अमृत विचार: अटल विहारी वजपेयी इकाना स्टेडियम में मंगलवार को आईपीएल में मंगलवार को आईपीएल का लखनऊ सुपर जाइंट्स व गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला जाएगा। इसे देखते हुए इकाना स्टेडियम व आसपास के इलाके में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने बताया कि बुधवार को भारी, बड़े वाहन का डायवर्जन व नो-इंट्री का समय रात 11 बजे से न होकर मैच की समाप्ति के बाद यातायात सामान होने पर शुरू होगा। मैच के दौरान शहीद पथ पर सिर्फ निजी वाहन और छोटी टैक्सी को आने-जाने की अनुमति रहेगी। वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
रोडवेज बसें/निजी बसें व्यवसायिक वाहन:
- शहीद पथ पर मैच के दौरान रोडवेज व अन्य सभी बसें व व्यवसायिक वाहन (छोटे बड़े) प्रतिबन्धित रहेगी । अन्य वैकल्पिक मार्ग खुले होंगे, जिनका प्रयोग कर सकेंगे । निजी वाहनो एवं किराये की टैक्सी/कार आदि पर रोक नहीं होगी।
- सुल्तानपुर रोड पर उपरोक्त वाहन अमूल तिराहा से डायवर्ट होंगे एवं अर्जुनगंज कैण्ट की तरफ से आ रहे वाहन कटाई पुल से।
- रोजवेज की तरफ से निर्गत डायवर्जन प्लान प्राईवेट बसें भी सख्ती से पालन करेंगे।
सिटी बसें:
- मैच के दौरान सिटी बसें चलेंगी, जो शहीद पथ पर हुसड़िया एवं सुशान्त गोल्फ सिटी के मध्य नही रूकेंगी एवं सड़क की दाईं ओर चलेंगी।
आटो/ई-रिक्शाः
- ई-रिक्शा शहीद पथ पर प्रतिबन्धित है। ई-रिक्शा सर्विस रोड पर भी मैच के दिन प्रतिबन्धित रहेगा।
- इसी प्रकार आटो भी शहीद पथ पर प्रतिबन्धित रहेंगे।
- अर्जुनगंज की तरफ से आने वाली ई-रिक्शा/ऑटों अहिमामऊ से बायें मुड़कर पीएचक्यू, यूपी-112 , मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे एवं पीएचक्यू के सामने से होते हुये जी-20 तिराहें से गोमतीनगर की तरफ जायेंगे।
- इसी प्रकार सुल्तानपुर रोड़ से आने वाले आटो/ई-रिक्शा बायें मुड़कर लूलू मॉल की तरफ जाकर सवारी उतारेंगे।
- किसी भी दशा में अहिमामऊ से 500 मी0 की परिधि में सवारी न उतारेंगे न बैठायेंगे।
ओला/ऊबर व अन्य किरायें के वाहनः
- सिटी बस की तरह हुसड़िया से सुशान्त गोल्फ सिटी के बीच शहीद पथ पर सवारी न बैठायेंगे और न ही सवारी उतारेंगे।
- एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले सवारी उतारेंगे।
- अर्जुनगंज की तरफ से आने वाली वाहन अहिमामऊ से बायें मुड़कर पीएचक्यू , यूपी-112, मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे एवं पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी-20 तिराहे से गोमतीनगर के तरफ जायेंगे।
निजी वाहन की पार्किंग
- जिन वाहन स्वामियों के पास वाहन पास होगा वह अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहा से प्लासियों होते हुए चिन्हित पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
- जिन वाहन स्वामियों के पास वाहन पास उपलब्ध नही है वह भी अहिमामऊ से एचसीएल होकर जायेंगे । उनमें से पहले आने वाले वाहन स्वामियों को प्लासियों मॉल में पार्किंग दिया जायेगा । प्लासियों मॉल की पार्किंग भर जाने के पश्चात वाटर टैंक तिराहे से एचसीएल के बीच पार्किंग होगी।
दो पहिया वाहनः
- समस्त दो पहिया वाहन अहिमामऊ से एचसीएल तिराहा होते हुये प्लासियों माल के पीछे वाहन पार्क करेंगें।
पार्किंग के इंतजाम
- वीवीआईपी/वीआईपी के साथ आने वाले स्कोर्ट स्टेडियम से वापस होकर मॉल अथवा पीएचक्यू के पीछे वाली सड़कों पर वाहन पार्क करेंगे । स्टेडियम के पास किसी भी दशा मंफ वाहन पार्क न किया जाय।
- वाहनों का प्लासियों मॉल के सामने या स्टेडियम के सामने ईधर-ऊधर अवैध पार्किंग करने पर टोईंग एवं क्लैम्प लगाने की कार्यवाही की जायेगी।
- टिकट पर क्यूआर कोड दर्ज होगा जिसको स्कैन करने पर पार्किंग स्थलों का विवरण मैप सहित प्रदर्शित होगा।
- सुरक्षाकर्मी जो विशिष्ट अथवा अतिविशिष्ट दर्शकों के साथ आयेंगे , उन्हें अन्दर जाने की अनुमति नही होगी। पार्किंग क्षेत्र स्थापित रहेंगें। मात्र टिकट धारक ही विभिन्न प्रकार के स्टैण्ड में प्रवेश करेंगे।
- मैच प्रारम्भ होने के 3 घण्टे पूर्व प्रवेश दिया जायेगा । अंतिम प्रवेश दूसरी पारी के मध्य तक दिया जायेगा, फिर प्रवेश अनुमन्य़ नहीं होगा। स्टेडियम में दुबारा प्रवेश अनुमन्य नहीं है अर्थात मैच छोड़कर बाहर निकल जाने पर दोबार स्टेडियम में प्रवेश नही मिलेगा।
- पीएचक्यू, यूपी-112 मुख्यालय के पीछे की सड़क की तरफ अस्थाई पिक एण्ड ड्राप स्टैण्ड होगा, जहाँ निजी वाहन, ऑटो रिक्शा सवारी उतार सकेंगे, बैठा सकेंगे ।
- कोई भी व्यक्ति बिना ड्यूटी कार्ड या टिकट के स्टेडियम के अन्दर प्रवेश नही करेगा, पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी एवं अनाधिकृत प्रवेश दण्डनीय अपराध होगा।
- सिक्का, ईयरफोन, ज्वलनशील पदार्थ आदि आईसीसी/वीसीसीआई के निर्देशानुसार पूर्णतः प्रतिबन्धित है।
- स्टेडियम के आस पास रहने वाले लोगों से अपील है कि मैच देखने के लिये स्टेडियम की तरफ जायें अन्यथा अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें । दर्शकों से अपील है कि 19:30 बजे से प्रारम्भ हो रहे मैच के लिये 18:00 बजे से 20:00 बजे तक का पीक आवर से बचते हुये उसके पूर्व अथवा बाद में आने का प्रयास करें ।
यहां रहेगी रोक:
- कमता शहीद पथ तिराहा अयोध्या रोड से कमता तिराहे से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड/रायबरेली रोड/कानपुर रोड की तरफ रोक रहेगी।
- शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड/रायबरेली रोड/अयोध्या रोड की तरफ रोक रहेगी।
- गोसाईगंज कस्बा तिराहा सुल्तानपुर रोड से बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन गोसाईगंज कस्बा तिराहा अथवा अमूल डेरी कटिंग से अहिमामऊ की तरफ रोक रहेगी।
- उतरेठिया अण्डरपास चौराहा रायबरेली रोड/कैंण्ट रोड से बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन उतरेठिया अण्डरपास चौराहा से शहीद पथ पर चढ़कर अहिमामऊ चौराहा/कमता तिराहा अयोध्या रोड की तरफ रोक रहेगी।
- हुसड़िया अण्डरपास चौराहा की तरफ से अहिमामऊ चौराहा/शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा की तरफ रोक रहेगी।
- लालबत्ती चौराहा की तरफ से बड़े वाहन/बस /कामर्शियल वाहन अहिमामऊ चौराहा/सुल्तानपुर रोड/रायबरेली रोड /कानपुर रोड की तरफ रोक रहेगी।
- सुल्तानपुर रोड की तरफ से अमूल तिराहा से अहिमामऊ चौराहा की तरफ रोक रहेगी।
- सुल्तापुर रोड से पुलिस मुख्यालय की तरफ से एचसीएल तिराहे से प्लासियो तिराहे से पुलिस मुख्यालय की तरफ रोक रहेगी।
- कमता शहीद पथ तिराहा से कानपुर की तरफ जाने वाले अहिमामऊ रैम्प से नही उतर सकेगा।
- कमता शहीद पथ तिराहा से अहिमामऊ चौराहे पर यू-टर्न लेकर कैण्ट/पुलिस मुख्यालय/गोमतीनगर की तरफ जाने पर रोक रहेगी।
- अहिमामऊ चौराहे से प्लासियो की तरफ यातायात पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
- सुल्तानपुर मार्ग से आने व जाने वाले बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन सुल्तानपुर रोड से अहिमामऊ अथवा अहिमामऊ चौराहे से सुल्तानपुर रोड की तरफ रोक रहेगा।
यहां से जा सकेंगे
- वाहन कमता तिराहा/इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा/समतामूलक चौराहा/लालबत्ती चौराहा/करियप्पा चौराहा/तेलीबाग चौराहा/बाराबिरवा चौराहा अथवा इन्दिरा नहर चौराहा से होते हुये किसान पथ होकर जा सकेगें ।
- वाहन बाराबिरवा चौराहा/बंगलाबाजार चौराहा/तेलीबाग चौराहा/करियप्पा चौराहा/लालबत्ती चौराहा/1090 चौराहा अथवा दरोगाखेड़ा किसान पथ होकर जा सकेगें ।
- वाहन अमूल डेरी कटिंग से बांये वृन्दावन योजना अथवा कबीरपुर किसान पथ होकर जा सकेगें ।
- वाहन तेलीबाग चौराहा/बाराबिरवा चौराहा/करियप्पा चौराहा अथवा हरीकंशगढ़ी किसान पथ होकर जा सकेंगे ।
- वाहन शहर क्षेत्र से होकर 1090 चौराहा होते हुये जा सकेंगे ।
- वाहन लालबत्ती चौराहा से करियप्पा चौराहा, तेलीबाग अथवा बंगलाबाजार चौराहा, बाराबिरवा चौराहा होकर जा सकेंगे।
- वाहन अमूल तिराहे से ही डायवर्ट किया जायेगा जो लूलू मॉल कटिंग से शहीद पथ पर होकर जा सकेंगे।
- वाहन अहिमामऊ चौराहे से दाहिनी तरफ टर्न लेकर जा सकेंगे।
- वाहन शहीद पथ पर सीधा जा सकेंगे।
- वाहन शहीद पथ पर सीधा जाकर मेदान्ता हास्पिटल से यू-टर्न लेकर जायेगा। साथ ही शहीद पथ पर अहिमामऊ चौराहे पर समय 14:00 बजे से रात्रि में मैच समाप्ति तक यू-टर्न प्रतिबन्धित रहेगा एवं अहिमामऊ रैम्प से उतरकर मात्र बांयी ओर जाना ही अनुमन्य होगा।
- वाहन अहिमामऊ चौराहा से एचसीएल तिराहा से संस्कृत तिराहा से ओवरहेड गोल चक्कर चौराहा होते जा सकेंगे।
- वाहन कबीरपुर तिराहे से किसानपथ होते हुये आ-जा सकेंगे।
शहीद पथ का प्रयोग करने से बचें
डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने बताया कि मैच के कारण शहीदपथ पर 14:00 से 21:00 के मध्य वाहनों का दवाब रहनें की सम्भावना है अतः दर्शकों के अतरिक्त कानपुर नगर, एक्सप्रेस-वे, बाराबिरवा, अमौसी की ओर जानें वाले समस्त वाहन चालक असुविधा से बचनें के लिये कृपया शहीदपथ का प्रयोग करनें से बचें तथा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। साथ ही इकाना स्टेडियम के पार्किंग में जानें वाले बड़े वाहन/बस/ कामर्शियल वाहन को अहिमामऊ चौराहा से होकर जाना पड़ेगा तथा इकाना स्टेडियम के आवागमन के लिये यातायात दवाब से बचनें के लिये शहीदपथ के स्थान पर अर्जुनगंज/कैंट मार्ग का भी प्रयोग कर सकते है।
