PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, पहले किया गेंदबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11
मुल्लांपुरः पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने अंतिम एकादश में दो बदलाव किए हैं। प्रफुल हिंगे को पदार्पण का मौका दिया गया है और उन्हें जयदेव उनादकट की जगह शामिल किया गया। सलील अरोड़ा ने लियाम लिविंगस्टोन की जगह ली। पंजाब किंग्स ने नेहाल वढेरा की जगह प्रियांश आर्य को अंतिम एकादाश में जगह दी।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
सनराइजर्स हैदराबाद (एकादश): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिख क्लासेन, सलील अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और इशान मलिंगा।
पंजाब किंग्स (एकादश): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
