लखनऊ : SGPGI फैकल्टी फोरम के चुनाव परिणाम घोषित, अध्यक्ष बने डॉ. मोहन गुर्जर
लखनऊ, अमृत विचार : एसजीपीजीआई में 10 और 11 अप्रैल को आयोजित फैकल्टी फोरम चुनावों के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. मोहन गुर्जर अध्यक्ष चुने गये हैं। वहीं रेडियोडायग्नोसिस विभाग के प्रो. विवेक सिंह को सचिव निर्वाचित किया गया है। जबकि बाल शल्य चिकित्सा विभाग के डॉ.विजय दत्त उपाध्याय को कोषाध्यक्ष चुना गया है। खास बात यह रही कि डॉ. विवेक सिंह और डॉ. विजय निर्विरोध चुने गये हैं।
इन चुनावों में संकाय सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही, कुल 141 वोट डाले गए, जिनमें से एक वोट अमान्य घोषित किया गया।
इस चुनाव में सदस्य के तौर पर डॉ. प्रभाकर मिश्रा, प्रोफेसर, बायोस्टैटिस्टिक्स और हेल्थ इन्फॉर्मेटिक्स विभाग, डॉ. रुद्राशीष हलदर, प्रोफेसर, एनेस्थेसियोलॉजी विभाग,डॉ. पुनीता लाल, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, रेडियोथेरेपी विभाग, डॉ. नवीन गर्ग, प्रोफेसर, कार्डियोलॉजी विभाग, डॉ. रचना अग्रवाल, अतिरिक्त प्रोफेसर, नेत्र विज्ञान विभाग और डॉ. अनंत मेहरोत्रा, प्रोफेसर, न्यूरोसर्जरी विभाग को चुना गया है।
चुनाव अधिकारी, प्रोफेसर उत्तम सिंह ने औपचारिक रूप से परिणाम की घोषणा की। निदेशक प्रोफेसर आर के धीमन ने नव निर्वाचित टीम को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि टीम संस्थान के बहुमुखी विकास में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगी।
