SRH VS PBKS: मार्को यान्सन का शानदार कैच! एक हाथ से लपका ईशान किशन का छक्का

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मुल्लांपुर। आईपीएल 2026 के चौथे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मजबूत स्कोर खड़ा किया। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 219 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना दिया।

यान्सन का कमाल

मैच का सबसे यादगार पल पारी के 14वें ओवर में आया। अर्शदीप सिंह की गेंद पर ईशान किशन ने काउ कॉर्नर की तरफ हवा में शॉट खेला, जो सीधा छक्का लगने वाला था। तभी पंजाब के तेज गेंदबाज मार्को यान्सन दौड़ते हुए पहुंचे और बाउंड्री लाइन पर एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया। इस लाजवाब फील्डिंग को देखकर पूरा स्टेडियम और ईशान किशन खुद भी हैरान रह गए। ईशान किशन इस मैच में 17 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए।

अभिषेक शर्मा का तूफानी प्रदर्शन

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की कमान संभालते हुए अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने ट्रैविस हेड के साथ मिलकर पावरप्ले में ही टीम को 100+ रनों तक पहुंचा दिया। अभिषेक ने मात्र 28 गेंदों में 74 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे।

ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने पंजाब के गेंदबाजों पर शुरुआती ओवरों से ही दबाव बनाए रखा। अभिषेक की इस पारी ने SRH को मजबूत आधार प्रदान किया, जिसके दम पर टीम 219 तक पहुंच सकी।

संबंधित समाचार