आईपीएल 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने LSG को दिया 182 रनों का लक्ष्य

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कोलकाता। अंगकृष रघुवंशी (45), कप्तान अजिंक्या रहाणे (41), रोवमन पॉवेल (नाबाद 39 ) और ( कैमरन ग्रीन (नाबाद 32) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चार विकेट पर 181 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका 15 रन के स्कोर पर फिन ऐलन (नौ) के रूप में लगा। उन्हें प्रिंस यादव ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये अंगकृष रघुवंशी ने अजिंक्या रहाणे के साथ दूसर विकेट के लिए 84 रन जोड़े। 11वें ओवर में दिग्वेश राठी ने अजिंक्या रहाणे को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। रहाणे ने 24 गेंदों में चार चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 41 रन बनाये। 

अगले ही ओवर में एम सिद्धार्थ ने अंगकृष्ण रघुवंशी का शिकार कर लिया। रघुवंशी ने 33 गेंदों में पांच चौके ओर दो छक्के लगाते हुए 45 रनों की पारी खेली। रिंकू सिंह (चार) को आवेश खान बोल्ड आउट किया। इसके बाद रोवमन पॉवेल और कैमरन ग्रीन के बीच पांचवें विकेट के लिए 70 रनों की अविजित साझेदारी ने कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर चार विकेट पर 181 रन तक पहुंचा दिया। 

पॉवेल ने 24 गेंदों में चार चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 39 रनों की पारी खेली। कैमरन ग्रीन ने 24 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 32 रन बनाये। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और आवेश खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।  

संबंधित समाचार