IPL 2026 : चेन्नई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का किया फैसला, दोनों टीमें इस प्रकार है...

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

चेन्नई। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 18वें मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि विकेट अच्छी लग रही है और हम चेन्नई सुपर किंग्स को कम स्कोर पर रोककर रन चेज़ करना चाहेंगे। ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी शानदार है। हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं। नीतीश राणा और विप्रज निगम की जगह आक़िब नबी और आशुतोष शर्मा खेलते नजर आएंगे। 

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा अगर मैं भी टॉस जीतता तो पहले गेंदबाजी ही करता। हालांकि पहले बैटिंग करना भी 50-50 फ़ैसला हो सकता है। हमारी बैटिंग इस वक्त अच्छा कर रही है। ब्रेविस का आना शानदार है। इसके अलावा मैट हेनरी की जगह आज गुरजपनीत खेलेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

चेन्नई सुपर किंग्स (एकादश): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह और खलील अहमद।

दिल्ली कैपिटल्स (एकादश): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।

संबंधित समाचार