IPL 2026 : मुम्बई ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, राजस्थान करेंगा बैटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

मुंबई। मुम्बई इंडियंस (एमआई) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 69वें मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टॉस के बाद हार्दिक ने कहा पिच अच्छी दिख रहा है और शाम को इसके और भी बेहतर होने की उम्मीद है। हम अपना बेस्ट देना चाहते हैं और लोगों को मैच का लुत्फ़ देने की कोशिश करेंगे। टीम के लिए इस मैच का महत्व काफ़ी अधिक है। हमारा सीज़न कठिन रहा, लेकिन हम इसका अंत अच्छे से करना चाहते हैं। बुमराह आराम कर रहे हैं, दीपक की वापसी हुई है।

वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करते। हम जानते हैं कि ये हमारा अंतिम मैच हो सकता है और हम अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे। उम्मीद है कि हम अपने मौक़ों को भुनाएंगे और अच्छा करेंगे। यदि हम जीत गए तो बिना किसी के मदद से प्लेऑफ़ में पहुंच जाएंगे। रवींद्र जाडेजा, रियान पराग और नांद्रे बर्गर के रूप में आरआर ने तीन बदलाव किए हैं। 

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

मुंबई इंडियंस (एकादश): रायन रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर और रघु शर्मा। 

राजस्थान रॉयल्स (एकादश): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डॉनोवन फ़रेरा, शुभम दुबे, दसून शानका, जोफ़्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और बृजेश शर्मा। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म