Bareilly : फूलबाग में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल...हिन्दू संगठन भड़का, लखनऊ तक पहुंची शिकायत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। सार्वजनिक पार्क में नमाज का वीडियो वायरल होने से विवाद की स्थिति बन गई है। हिन्दू संगठनों ने लखनऊ तक शिकायत कर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई है। मामला फूलपार्क से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायत पर संज्ञान लेकर पुलिस जांच में जुटी नजर आ रही है।

हिन्दूवादी नेताओं की ओर से एक्स के जरिए पुलिस के आला अधिकारियों से की गई शिकायत में आरो लगाया गया है कि दो युवकों ने सार्वजनिक पार्क में नमाज पढ़ी और उसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल किया। ऐसा करने की छूट किसी को नहीं दी मिल सकती। आरोपियों पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। इंस्टाग्राम पर अपलोड वीडियो वायरल होने के बाद तीखी प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं। 

कहा जा रहा है कि सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार की गतिविधियां विवाद पैदा कर सकती हैं। दिन में कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी थी, लेकिन प्रकरण फूलपार्क से जुड़ा पाए जाने के बाद थाना कैंट पुलिस को छानबीन करने को कहा गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो हाल का है या पुराना और इसे वायरल करने के पीछे क्या उद्देश्य था। आरोपियों में से एक की पुलिस ने पहचान भी कर ली है।

 

संबंधित समाचार