IPL 2026: पर्पल कैप पर प्रसिद्ध कृष्णा का कब्जा, 4 मैचों में 10 विकेट के साथ शानदार फॉर्म

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊः गुजरात टाइंटस के तेज गेंदबाजी प्रसिद्ध कृष्णा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटक कर पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रविवार को खेले गये इस मुकाबले में प्रसिद्ध कृष्णा चार विकेट लेकर गेंदबाजों की सूची में चार मैचों में कुल 10 विकेटों के साथ शीर्ष पर पहुंच गये है।

इस सूची में दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के रवि बिश्नोई (नौ विकेट ) के साथ दूसरे तथा चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव और रॉयल चैलेंजसै बेंगलुरु के जैकब डफी हैं, जिनके नाम छह-छह विकेट हैं। 

संबंधित समाचार