Uttrakhand: अल्मोड़ा में किराए के मकान में बीएस की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। नगर के जौहरी बाजार में एक युवती ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम नौला, शीतलाखेत निवासी संजना आर्या पुत्री नरेंद्र कुमार, नगर के जौहरी बाजार स्थित अपने भाई के साथ किराये के कमरे में रहती थी। संजना एसएसजे परिसर में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। रविवार देर शाम जब संजना का भाई लाइब्रेरी गया हुआ था, तब संजना कमरे में अकेली थी। भाई जब वापस लौटा तो उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी देर तक कुंडा खटखटाने और आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो अनहोनी की आशंका हुई। 

खिड़की या दरवाजे से झांकने पर देखा गया कि संजना का शव फंदे से लटका हुआ था। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने बताया की मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार