Moradabad: फर्जीवाड़ा कर दौड़ रहे वाहनों पर लगेगा भारी टैक्स व जुर्माना

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की डिजिटल व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालित यूपीआईएसवीएमपी पोर्टल पर वाहनों के दस्तावेज अपलोड किए जा रहे हैं। ऐसे में बड़ी अनियमितताएं सामने आने पर वाहन स्वामियों को बड़े अर्थिक और कानूनी दंड प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ेगा।

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संदीप कुमार पंकज ने बताया कि विभागीय जांच में अब तक यूपीआईएसवीएमपी पोर्टल पर दर्ज करीब 650 वाहनों की डिटेल अपलोड हो चुकी है। इनमें कुछ खत्म हुए और बिना फिटनेस व बिना टैक्स जमा किए वाहनों के अपूर्ण दस्तावेज भी सामने आए हैं। जिसमे विभाग की ओर से कार्रवाई की तैयारी सत्यापन पूर्ण होने के बाद की जाएगी। जांच रिपोर्ट के अनुसार कई वाहनों के रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, बीमा, परमिट एवं अन्य आवश्यक कागजात या तो गलत पाए गए हैं या उनमें छेड़छाड़ की गई है। 

इसे गंभीर धोखाधड़ी मानते हुए परिवहन विभाग ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि जिन वाहनों के दस्तावेज सत्यापन में फर्जी या संदिग्ध पाए जाएंगे, उन पर नियमानुसार भारी टैक्स वसूला जाएगा। इसके साथ ही पेनल्टी (जुर्माना) भी लगाया जाएगा, जो वाहन की श्रेणी और उल्लंघन की गंभीरता के आधार पर तय किया जाएगा। इतना ही नहीं, संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी, जिसमें मुकदमा दर्ज होने से लेकर वाहन सीज किए जाने तक की कार्रवाई शामिल हो सकती है।

यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह से पारदर्शी, सुरक्षित और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में एक सख्त कदम है। विभाग द्वारा सभी अपलोड किए गए वाहनों का चरणबद्ध तरीके से सत्यापन किया जाएगा और आगे भी यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही या फर्जीवाड़ा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई तय है। विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ कानूनी दंड भी भुगतना पड़ेगा।

 

संबंधित समाचार