बिना पर्सनल सुरक्षा कर्मी के करने होंगे बांके बिहारी मंदिर में दर्शन, नए नियम से बदली बरसो पुरानी व्यवस्था 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मथुरा। वृन्दावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले विशिष्टजन (वीआईपी) अब अपने साथ निजी सुरक्षाकर्मियों को मंदिर के भीतर नहीं ले जा सकेंगे। यह निर्णय बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में लिया गया। उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति जल्द ही इस संबंध में दिशा-निर्देश लागू करेगी। 

विगत दिनों मध्य प्रदेश के एक विशिष्टजन के साथ आए निजी सुरक्षाकर्मी द्वारा जूते पहनकर मंदिर में प्रवेश करने और वहां तैनात सुरक्षार्मियों की ओर से बाहर जाने की सलाह दिए जाने के बाद भी आसानी से उसका पालन न करने पर हंगामा हुआ था। विशिष्टजन के साथ आए सुरक्षाकर्मी की हरकत का मंदिर के सेवायतों और भक्तों ने कड़ा विरोध किया था। 

समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार पूर्व जिला न्यायाधीश मुकेश मिश्रा, जिला न्यायाधीश विकास कुमार, जिलाधिकारी एवं सचिव चन्द्र प्रकाश सिंह, नगर आयुक्त मथुरा-वृन्दावन नगर निगम जगप्रवेश आदि पदेन सदस्यों व सेवायत समूहों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लिए गए निर्णय के मुताबिक मंदिर में निजी सुरक्षाकर्मियों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए मंदिर के प्रबंधक को निर्देश दिए गए और तय किया गया कि जल्द ही इस संबंध में नए नियम लागू किए जाएंगे। 

मंदिर में ग्रीष्म काल में ठाकुरजी को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए सजाए जाने वाले 'फूल-बंगलों' के लिए तय की गई अपेक्षित राशि में 50 हजार रुपये की छूट दे दी गई है। अब सेवायत जिजमान से 1.51 लाख रुपये के स्थान पर 1.01 लाख रुपये जमा कराकर 'फूल-बंगला' सजवा सकेंगे। 

बैठक में मंदिर के चबूतरे से अतिक्रमण हटाने, कॉरिडोर योजना का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अपेक्षित भवनों, दुकानों की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी लाने, मंदिर के खातों का सुचारू संचालन, मंदिर से जुड़े निधिवन की सेवा व्यवस्था व मंदिर की सुरक्षा में की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी का ठेका अगले वित्त वर्ष के लिए लागू करने आदि दो दर्जन से अधिक विषयों पर चर्चा की गई। 

समिति ने मंदिर के आसपास बिकने वाली खाद्य वस्तुओं में मिलावट की समस्या के निदान के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से अनवरत छापेमारी कर कठोर कार्रवाई करने तथा अपमिश्रण पर रोकथाम लगाने के निर्देश दिए। समिति ने प्रसाद के रूप में प्रयोग किए जाने वाले मिलावटी पेड़ों की बिक्री पर गहरी नाराजगी प्रकट की। समिति ने फैसला किया कि मंदिर परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को एचडी एवं एआई तकनीकि से लैस किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें : 
जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेस वे परियोजना : बुलंदशहर के इन गांवों में शुरू हुआ भूमि अधिग्रहण, क्षेत्र के औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात