सीबीएसई रिजल्ट : समृद्धि पांडेय ने दसवीं में किया जिला टॉप
बाराबंकी, अमृत विचार : सीबीएसई की कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। इस वर्ष भी बाराबंकी के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। आकांक्षा चिल्ड्रेन एकेडमी, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, एम.बी. कॉलेज, बाबा गुरुकुल एकेडमी, सेंट एंथोनी, सेंट ज़ेवियर्स सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने टॉप टेन सूची में स्थान हासिल किया। जिले में इस वर्ष आकांक्षा चिल्ड्रेन एकेडमी की छात्रा समृद्धि पांडेय ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया।
समृद्धि की माता श्रद्धा शुक्ला गृहणी व पिता लोकेश चंद्र पांडे सरकारी अध्यापक हैं। वहीं एम.बी. कॉलेज की प्रिया वर्मा ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के अभिनव यादव और स्निग्धा साहू रहे, जिन्होंने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सेंट एंथोनी स्कूल के प्रुंजय सिंह ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया, जबकि एम.बी. कॉलेज की अपूर्वा ने 96.8 प्रतिशत अंक पाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया। छठे स्थान पर लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल, बड़ेल के अज्जाम अहमद रहे, जिन्होंने 96.6 प्रतिशत अंक अर्जित किए। सातवें स्थान पर सेंट ज़ेवियर्स स्कूल, हैदरगढ़ के देव प्रताप सिंह और सैनिक स्कूल की गरिमा यादव रहे, दोनों ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आठवें स्थान पर तीन विद्यार्थियों ने जगह बनाई।
आकांक्षा चिल्ड्रेन एकेडमी की फलक उस्मान, एम.बी. कॉलेज की आध्या सिंह और सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल की अन्विता समर, जिन्होंने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। नौवें स्थान पर सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल की अक्ष्या वर्मा और सेंट्रल एकेडमी की इशिका रहीं, दोनों ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दसवें स्थान पर सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल की जोहरा खान रहीं, जिन्होंने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा बाबा गुरुकुल एकेडमी की आयुषी रस्तोगी और सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल की आराध्या गुप्ता ने भी 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। अधिकतर विद्यार्थियों ने कहा कि मध्यमवर्गीय परिवार से होने के बावजूद उनके माता-पिता ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जिससे उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई।
आकांक्षा चिल्ड्रेन एकेडमी की समृद्धि बनीं जिला टॉपर
घोषित परीक्षा परिणाम में आकांक्षा चिल्ड्रेन एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्राओं ने विशेष रूप से बेहतरीन सफलता हासिल की। विद्यालय की छात्रा समृद्धि पांडेय ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि जिला टॉप कर अपने माता-पिता और संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। इसके अलावा फलक उस्मान (95.8%), उमरा (94.6%), वैष्णवी मिश्रा (94%), वेदांत (92%), अंशुमान तिवारी (91.8%), लवी जायसवाल (91.6%), सदफ सिद्दीकी (91.2%), अर्शीन (91.2%) और रिफत जमाल फातिमा (90.2%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। इस सफलता पर विद्यालय में हर्ष का माहौल रहा। प्रबंधक डॉ. रमेश सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे शिक्षकों की मेहनत और छात्रों के निरंतर परिश्रम का परिणाम बताया। शिक्षक मनीष पांडे ने भी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बाबा गुरुकुल अकादमी का शानदार प्रदर्शन, आयुषी बनीं टॉपर
बहराइच रोड स्थित बाबा गुरुकुल अकादमी ने कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता सिद्ध की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। इस वर्ष आयुषी रस्तोगी ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। 94.2% अंक पाकर अंशिका पांडेय दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि 93% अंक के साथ राशि सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा यश जायसवाल ने 92%, जय वर्मा 91.2% , प्रिंसी सिंह 91% और तेजस मौर्य ने भी 90.4% ने अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रबंधक हरपाल सिंह, प्रबंध संचालक मंदीप सिंह और प्रधानाचार्या सुप्रिया पांडेय ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
प्रिया वर्मा बनीं एम.बी. कॉलेज की टॉपर
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में एम.बी. कॉलेज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष प्रिया वर्मा ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। अपूर्वा (96.8%) दूसरे, आध्या सिंह (95.8%) तीसरे, राजवर्धन (93.8%) चौथे स्थान पर रहे। वहीं संकल्प यादव (90.8%), इशिता बैसवार (90.8%) और आदर्श वर्मा (90.6%) संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे। इस उपलब्धि पर कॉलेज में खुशी का माहौल रहा। संस्थापक प्रबंधक दिनेश सिंह और प्रधानाचार्या रक्षा सक्सेना ने सभी छात्रों को बधाई दी, मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम
सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल बाराबंकी के इतिहास में एक नवीन हर्षोल्लास का पृष्ठ 100% परिणाम के साथ बुधवार को अंकित हुआ। विद्यालय के कक्षा 10 के सत्र 2025-2026 के 10 छात्रों ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त किये। जिसमें अभिनव यादव और स्निग्धा साहू ने 97.2%, अन्विता समर ने 95.8%, अक्ष्या वर्मा 95.6%, जोहरा खान 95%, आराध्या गुप्ता 94.8%, आराध्या दीक्षित 94.6%, अनिका वर्मा व फलक फातिमा 94.4%, आद्विक वर्मा 93.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय के चेयरमैन पी.पी. सिंह जी, प्रबंध निदेशक डॉ. सुभाष सिंह, प्रबंधक महोदय के. के. सिंह, प्रधानाचार्या मितुशी नेगी व सभी शिक्षकों ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
सीबीएसई 10वीं में जिले के सर्वोत्तम मेधावी
छात्र--प्राप्त प्रतिशत--कॉलेज का नाम
समृद्धि पांडेय ने 97.8% आकांक्षा चिल्ड्रेन एकेडमी
प्रिया वर्मा 97.4% एम.बी. कॉलेज
अभिनव यादव 97.2% सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल
स्निग्धा साहू 97.2% सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल
प्रुंजय सिंह 97% सेंट एंथोनी स्कूल बाराबंकी
अपूर्वा 96.8% एम.बी. कॉलेज
अज्जाम अहमद 96.6% लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल बड़ेल
देव प्रताप सिंह 96% सेंट ज़ेवियर्स स्कूल, हैदरगढ़
गरिमा यादव 96% सैनिक स्कूल
फलक उस्मान 95.8% आकांक्षा चिल्ड्रेन एकेडमी
आध्या सिंह 95.8% एम.बी. कॉलेज
अन्विता समर 95.8% सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल
अक्ष्या वर्मा 95.6% सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल
इशिका 95.6% सेंट्रल एकेडमी
जोहरा खान 95% सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल
