सरयू आरती करने वाले पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सप्ताह के सातों दिन अलग रंगों के वस्त्र करेंगे धारण 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार : रामनगरी में मां सरयू की आरती को और आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए अब नया ड्रेस कोड लागू किया गया है। सरयू नदी तट पर होने वाली आरती में पुजारी सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग रंगों के वस्त्र धारण करेंगे। इस पहल का उद्देश्य आरती को भक्ति के साथ-साथ सौंदर्य और सांस्कृतिक अनुभव से जोड़ना है।

सरयू आरती की नई व्यवस्था के तहत रविवार को सफेद, सोमवार और शुक्रवार को लाल, मंगलवार को भगवा, बुधवार को हरा, बृहस्पतिवार को पीला और शनिवार को नीले रंग के वस्त्र पहने जाएंगे। हर रंग का अपना धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बताया गया है। सरयू आरती संस्था के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि इस बदलाव से आरती का स्वरूप और भव्य होगा। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए यह पहल आकर्षण का केंद्र बनेगी।

ये भी पढ़ें : 
आधार ऐप से घर बैठें बदलें मोबाइल नंबर, यूआईडीएआई की नई सुविधा से बिना सेंटर गए अपडेट संभव

संबंधित समाचार