Moradabaad : कुंभ के चलते हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड प्रस्तावित

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

मुरादाबाद, बरेली, हरिद्वार और देहरादून रेलवे स्टेशनों पर 24x7 मेडिकल सुविधा उपलब्ध

मुरादाबाद, अमृत विचार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ को देखते हुए रेल प्रशासन स्टेशनों पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं तेजी से बढ़ा रहा है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा सफर के दौरान बीमार पड़ने पर इलाज के लिए स्टेशनों पर दवाओं के लिए हरिद्वार, बरेली, ऋषिकेश स्टेशन पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 22 जिलों तथा 25 लोकसभा क्षेत्रों में फैले मुरादाबाद रेल मंडल के अन्तर्गत आने वाले स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को निरंतर बेहतर किया जा रहा है। अगले साल हरिद्वार में होने वाले कुंभ की तैयारियों में रेल प्रशासन पूरी तन्मयता से जुटा है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा सफर के दौरान बीमार पड़ने पर इलाज के लिए स्टेशनों पर दवाओं के लिए हरिद्वार, बरेली, ऋषिकेश स्टेशन पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र भी स्थापित किया गया है।

वहीं 24x7 मेडिकल सुविधा मुरादाबाद, बरेली, हरिद्वार और देहरादून में उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा रेल मंडल के देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बैटरी वाहन के साथ ही हरिद्वार और शाहजहांपुर पर ईवी चार्जिंग सेवा भी मिलेगी। हरिद्वार व देहरादून स्टेशनों का पुनर्विकास प्रस्तावित है। जिसके संबंध में कार्य जारी हैं। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव का कहना है कि अगले साल हरिद्वार में कुंभ को देखते हुए रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण व रेल सेवाओं का विस्तार तेजी से कराया जा रहा है। कुंभ स्पेशल ट्रेनें भी समयानुसार चलाई जाएंगी।

अवसंरचना विकास एवं उन्नयन
इसके अन्तर्गत 17 स्टेशनों पर एबीएसएस के तहत सॉफ्ट अपग्रेडेशन कार्य जारी है। बिजनौर स्टेशन चालू है और धामपुर स्टेशन उच्च सेवा के लिए तैयार है। वहीं हर्रावाला, नगीना, कोटद्वार कार्य प्रगति पर है। इस साल जून तक सभी कार्य पूरे हो जाएंगे।

यह भी उपलब्धि
: रूड़की–देवबंद नई लाइन (29.55 किमी) का उद्घाटन
: खड़कौदा स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन
: देहरादून में इलेक्ट्रिक लोको पिट स्थापित
: चंदौसी में टॉवर वैगन शेड स्थापित
: 619 किलोवाट का सोलर प्लांट 8 स्टेशनों पर स्थापित
: 132 किमी ट्रैक नवीनीकरण
: 13 लेवल क्रॉसिंग बंद
: 52.47 किमी में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग लागू

संबंधित समाचार