राजस्थान : पीएम मोदी के दौरे से पहले पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी...

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

जयपुर। राजस्थान में बालोतरा जिले की पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस रिफाइनरी का मंगलवार को उद्घाटन करने वाले हैं। रिफाइनरी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार आग रिफाइनरी के 'क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट' में लगी। अधिकारियों ने बताया कि दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि हालात को काबू करने के लिए आपातकालीन टीमों को लगाया गया है तथा किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी आज शाम करीब चार बजे रिफाइनरी का दौरा करने का कार्यक्रम है। अधिकारियों ने बताया कि अभी और जानकारी का इंतज़ार है एवं नुकसान का आकलन किया जा रहा है।  

संबंधित समाचार