Bareilly:चोरी की गाय वापस, फिर चोर को दी माफी, बारादरी पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना बारादरी पुलिस ने चोरी गई गाय को पुलिस ने वापस तो करा दिया मगर चोर पर खूब मेहरबानी कर रही है। न तो घटना की रिपोर्ट दर्ज की और न चोर पर किसी तरह की कार्रवाई की। उलटा, पुलिस से शिकायत पर बौखलाए आरोपी पक्ष के दबंग लोग पीड़ित के घर में हथियार लेकर घुस गए और हत्या की धमकी दी।

बारादरी के खुर्रम गौटिया निवासी पीड़ित अमर सिंह की पत्नी रीता देवी ने कार्रवाई के लिए हिन्दू संगठनों से मदद मांगी है। रीता ने बताया कि 16 अप्रैल को उनके घर के बाहर बंधी हुई गाय चोरी हो गई है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद निर्दोष राठौर ने उसे एक्स पर पोस्ट किया, और पास लगे सीसीटीवी को चेक किया तो चार लोग गाय ले जाते हुए दिखाई दिये। इसके बाद पुलिस ने गाय को रविवार को सुभाषनगर के गन्ना मील के पास से बरामद कर रीता देवी को दे दिया।

आरोप है रात में 20-22 लोग उनके घर में तमंचे और लाठी लेकर घुस आए। जिसके बाद उन्होंने रीता को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग वहां जुट गए। जिसके बाद आरोपी महिला को पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। हिन्दू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

सीओ थर्ड पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि पुलिस ने ऐसा किया है तो उनके खिलाफ विभागीय जांच कराई जाएगी, अगर गाय चोरी हुुई है, और बरामद भी हुई है तो इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होना ही चाहिए।

 

संबंधित समाचार