नेचुरल फ्रिज: गर्मी के साथ बढ़ने लगी मिट्टी के घड़ों की मांग, जानिए कीमत और सेहत के लिए इसके जादुई फायदे
नीरज अभिषेक/ लखनऊ, अमृत विचार: गर्मी बढ़ने के साथ ही मिट्टी के घड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है। तीन लीटर से लेकर 25 लीटर तक के घड़ों की ज्यादा मांग है।
1.jpg)
टोटी लगे घड़े अधिक पसंद किए जा रहे हैं। घड़ों की कीमत 50 रुपये से 350 रुपये तक है। मिट्टी के घड़ों में पानी वाष्पीकरण की प्रक्रिया से प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है, जो शरीर के लिए अधिक अनुकूल माना जाता है।
2.jpg)
इसके विपरीत, इलेक्ट्रॉनिक फ्रिज का अत्यधिक ठंडा पानी पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर डाल सकता है।
1.jpg)
इसके अलावा घड़ों का पानी पाचन में सुधारने के साथ शरीर को डिटॉक्स करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में भी सहायक है।
1.jpg)
मिट्टी के क्षारीय गुण पानी के पीएच स्तर को संतुलित बनाए रखते हैं। साथ ही, इसमें पानी प्लास्टिक के संपर्क में नहीं आता, जिससे यह अधिक सुरक्षित और प्राकृतिक विकल्प बन जाता है।
कारीगरों के सामने है चुनौतियां
मिट्टी की लागत में वृद्धि से उत्पादन खर्च बढ़ गया है। एक ट्रॉली मिट्टी 350 से 400 रुपये तक महंगी हो गई है। कम मुनाफा होने से कारीगरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
1.jpg)
डालीगंज के बबलू प्रजापति ने कहा कि घड़े हर वर्ग की पहुंच में होते हैं, इससे इनकी मांग अधिक रहती है।
.jpg)
रईस जहां ने बताया कि सेहत के लिए घड़े का पानी लाभकारी होने से उच्च वर्ग के लोग भी घड़ों की खरीददारी कर रहे हैं।
.jpg)
दुकानदार हलीम ने बताया कि टोटी वाले घड़ों की ज्यादा मांग है।
