आग से बचाव के लिए प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, बचाव को लेकर लोगों को दिए निदेश
अयोध्या, अमृत विचार: गर्मी के मौसम में अग्निकांड की घटनाओं की रोकथाम के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमित कुमार भट्ट ने एडवाइजरी जारी की है। कहा कि थोड़ी सी चूक से खेतों एवं घरों में आग लग जाती है। इससे जनहानि, पशुहानि व मकान क्षति भी होती है।
क्या करें-
-घरों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए पुरानी वायरिंग को समय रहते बदल दें।
-एसी को लगातार कई घंटे तक न चलाएं, बीच में बंद कर दें।
- भोजन बनाते समय पानी से भरे बाल्टी हमेशा अपने साथ रखें, भोजन बनाने के बाद चूल्हे को और रेग्युलेटर को अच्छे से बन्द करें।
- मोमबत्ती व अंगीठी का अगर इस्तेमाल करना पड़े तो उसे सुरक्षित स्थान पर रखें।
- माचिस, लाइटर एवं अन्य ज्वलनशील वस्तुओं को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
- खेतों से अपनी फसल को काट कर सुरक्षित स्थान पर रखें, अपने क्षेत्र के अग्निशमन विभाग का नंबर रखें।आवश्यकता पर अग्निशमन विभाग से संपर्क करें। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधे।
क्या न करें-
-घरों में पुराने तारों से निकलने वाले चिंगारी को नजर अंदाज न करें।
- बिस्तर पर धूम्रपान न करें।
-खड़ी फसल के किनारे खाना न बनाएं, चूल्हे की चिंगारी व गरम राख कूड़े के ढेर व खुले में न फेंके।
-सूखी फसल खड़ी हो तो खेतों के आस-पास खरपतवार न जलाएं।
- रसोईघर में अनावश्यक ज्वलनशील पदार्थ न रखें, खेतों में बीडी, सिगरेट आदि को जलता हुआ न फेंके।
ये भी पढ़ें :
आज काशी पहुंचेंगे सीएम योगी: काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन, पीएम मोदी के दो दिवसीय दौरे की तैयारियों का लेंगे जायजा
