बाराबंकी : शिक्षक के परिवार की टीएससीटी करेगी 50 लाख की मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। सिद्धौर विकास खंड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सरसा में तैनात शिक्षक स्व. सुदेश कुमार के असामयिक निधन पर टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) उत्तर प्रदेश की जिला इकाई ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और भौतिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान नामिनी सरोज कुमारी से आवश्यक दस्तावेज भी प्राप्त किए गए। 

बता दें कि 26 मार्च 2025 को विद्यालय जाते समय लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल के पास हाइवे पर हुए सड़क हादसे में सुदेश कुमार का निधन हो गया था। संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेकानंद ने दूरभाष पर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए 10 दिनों के भीतर 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।

टीएससीटी अब तक 500 से अधिक दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता प्रदान कर चुकी है। जिला संयोजक महेन्द्र वर्मा ने बताया कि संस्था अपने हर सदस्य के साथ जिम्मेदारी से खड़ी रहती है और पीड़ित परिवार को अधिकतम सहायता देना प्राथमिकता है। भौतिक सत्यापन के दौरान जिला आईटी सेल प्रभारी राज कुंवर दुबे, आशीष बाजपेई, हिमांशु वर्मा, राजकुमार सहित कई पदाधिकारी व परिजन मौजूद रहे।

संबंधित समाचार