मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में यूपी दूसरे स्थान पर, 1.25 करोड़ से अधिक ने पूरे किए शिक्षण घंटे

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

11.3 लाख कर्मचारियों ने न्यूनतम 4 घंटे का प्रशिक्षण पूरा किया

लखनऊ, अमृत विचार: मिशन कर्मयोगी के तहत आयोजित ‘साधना सप्ताह’ में उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य के कार्मिकों ने इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग (आईगोट) प्लेटफॉर्म पर उल्लेखनीय भागीदारी दर्ज कराई।

प्रदेश के 14.25 लाख से अधिक कर्मचारियों ने 1.25 करोड़ से ज्यादा शिक्षण घंटे पूरे किए, जो देश के कुल प्रशिक्षण का लगभग 40 प्रतिशत है। वहीं, ‘साधना सप्ताह’ (2 से 10 अप्रैल) के दौरान 11.3 लाख कर्मचारियों ने न्यूनतम 4 घंटे का प्रशिक्षण पूरा किया। इसे शासन प्रणाली में गुणात्मक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ‘ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मेंस’ श्रेणी में उत्तर प्रदेश को दूसरा स्थान मिलना राज्य की प्रशासनिक क्षमता, अनुशासन और सतत अधिगम के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह उपलब्धि प्रभावी क्रियान्वयन, टीम वर्क और विभागीय समन्वय का परिणाम मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और ‘उपाम’ टीम को दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नोडल संस्था ‘उपाम’ की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता में विभागीय स्तर पर किए गए समन्वय, निगरानी और प्रोत्साहन की अहम भूमिका रही है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना, सांस्कृतिक मूल्यों की समझ विकसित करना और नागरिक-केंद्रित शासन प्रणाली को मजबूत करना है।

साधना सप्ताह के उद्देश्य

‘साधना सप्ताह’ का मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की कार्यक्षमता और व्यवहार में सुधार लाना है। इसके तहत तीन प्रमुख लक्ष्यों पर फोकस किया गया—पहला, कर्मचारियों को तकनीकी रूप से सशक्त और सक्षम बनाना; दूसरा, भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों की गहरी समझ विकसित करना; और तीसरा, शासन-प्रक्रिया को नागरिक-केंद्रित बनाते हुए ठोस और मापनीय परिणाम सुनिश्चित करना। यह पहल ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिसमें प्रशिक्षित और सक्षम प्रशासनिक तंत्र की भूमिका बेहद अहम है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP Board Result 2026: कल जारी होगा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम, बोर्ड के सचिव ने दी जानकारी, ऐसे करें चेक 
भदोही में आवारा कुत्तों के अटैक का 52 हॉटस्पॉट चिंहित, बच्चों-बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, स्कूलों में तैनात होंगे नोडल शिक्षक
उपचुनावों की तैयारियों में जुटी बसपा, मायावती ने संगठन को मजबूत कर जनाधार बढ़ाने का दिया सख्त निर्देश
आतिशी शतक के बाद अभिषेक शर्मा का ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, वरुण आरोन ने बताया 'मैच विनर'
दिल्ली के स्कूलों हर 45-60 मिनट पर बजेगी 'वॉटर बेल', भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते दिल्ली सरकार का फैसला, दिलाई जाएगी पानी पीने की याद