Bareilly: खाता न बही जो स्मार्ट मीटर कहे वो सही ! जब चाहे काट रहा बिजली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रीपेड व पोस्टपेड स्मार्ट मीटर को लेकर बने असमंजस के बीच शहर के हजियापुर, पुराना शहर समेत कई मोहल्लों की महिलाओं ने बुधवार को डीएम अविनाश सिंह के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

जिसमें प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाने की मांग करते हुए कहा कि देर रात अचानक बिजली काटी जा रही है। ऐसे में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग फौरन कहां से रिचार्ज कराएं।

बेबी, मुन्नी, राजदा बेगम, साहना, अफसाना आदि का कहना है कि विद्युत विभाग की तरफ से लगाए गए प्रीपेड स्मार्ट मीटर उनके लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। अधिकतर महिलाएं रोजाना दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह से घर-परिवार चला रही हैं। 

ऐसे में कई बार समय पर बिजली का रिचार्ज नहीं करा पाने के कारण बिजली खुद बंद हो जाती है। इतना ही नहीं कई बार देर रात में बिजली अचानक कट जाती है। काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देर रात बच्चों को लेकर छतों पर सोने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचता है। प्रीपेड हटाकर सामान्य पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग की है।

संबंधित समाचार