मटका किंग को मिला बॉलीवुड से खास सपोर्ट : अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा ने वेब सीरीज को बताया शानदार, विक्की कौशल की वॉचलिस्ट में शामिल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री प्रियंका शो ने वेबसीरीज मटका किंग की टीम को अपनी शुभकामनायें भेजी है। प्राइम वीडियो की वेबसीरीज 'मटका किंग' ,1960 के दशक की मुंबई पर आधारित है। रिलीज के बाद से ही इस शो को जबरदस्त प्यार मिल रहा है। खुद महानायक अमिताभ बच्चन ने शो के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने भी पूरी टीम को बधाई दी है। 

इसके साथ ही बॉलीवुड के कई सिताारें ने मटका किंग की तारीफ की है। राजकुमार हिरानी ने कहा कि यह "वो कहानी है जिसे सुनकर हम सब बड़े हुए हैं" और वो "मटका किंग देखने के लिए उत्सुक हैं।" वहीं रिया चक्रवर्ती ने इस हलचल को बस चार शब्दों में बयां कर दिया: "मटका फैला दिया"।

'मटका किंग' विक्की कौशल की वॉचलिस्ट में भी अपनी जगह बना चुका है, आमिर खान का कहना है कि वो "इस शो के बारे में सिर्फ अच्छी बातें ही सुन रहे हैं" और करण जौहर तो इसे पहले ही देख चुके हैं और इसे "परफेक्ट बिंज" (एक बार में खत्म करने लायक) बता रहे हैं। 

अभय कोरन्ने द्वारा रचित और लिखित, और नागराज पोपटराव मंजुले द्वारा निर्देशित, रचित और लिखित 'मटका किंग' में विजय वर्मा, कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जादावत और गुलशन ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ ही विनीत कुमार सिंह, भारत जाधव, गिरीश कुलकर्णी, जेमी लीवर, किशोर कदम, साइरस साहूकार, अर्पिता सेठिया, संभाजी तांगड़े, इश्तियाक खान, संजीव जोटांगिया और सिमरन अश्विनी भी अहम किरदारों में नज़र आ रहे हैं। रॉय कपूर फिल्म्स, आटपाट और एसएमआर एंटरटेनमेंट के बैनर तले सिद्धार्थ रॉय कपूर, नागराज पोपटराव मंजुले, गार्गी कुलकर्णी, अश्विनी सिदवानी और आशीष आर्यन द्वारा प्रोड्यूस की गई यह सीरीज़ अब भारत सहित दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। 

ये भी पढ़ें : 
'क्या पुरुष भी पीड़ित हो सकते हैं?' अक्षय ओबेरॉय की 'लव लॉटरी' के जरिए जेंडर से जुड़ी धारणाओं को देंगे चुनौती

 

 

संबंधित समाचार