'Matka King' : कृतिका कामरा और विजय वर्मा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, आपसी सम्मान की हो रही तारीफ

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। वेब सीरीज़ मटका के मुख्य कलाकार विजय वर्मा और कृतिका कामरा भी एक-दूसरे के काम के प्रति अपने सम्मान के लिए चर्चा में हैं। मटका किंग हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, जो दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स पा रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में कृतिका ने विजय के एक्टिंग अप्रोच की तारीफ की। उन्होंने कहा कि विजय हमेशा सीन को प्राथमिकता देते हैं, न कि खुद को। उन्होंने कहा, "विजय बहुत ही शार्प एक्टर हैं और वह हमेशा सीन के लिए काम करते हैं, अपने लिए नहीं। मुझे लगता है यह उनकी ट्रेनिंग, जिज्ञासा और देने वाले स्वभाव से आता है।"

उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करना आसान और क्रिएटिव तौर पर बहुत संतोषजनक है। वहीं, शो के प्रमोशन के दौरान विजय ने भी कृतिका की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कृतिका हर टेक में कुछ नया लेकर आती हैं और एक को-एक्टर के तौर पर उन्हें लगातार चुनौती देती हैं। उनके मुताबिक, यही अनप्रिडिक्टेबिलिटी और कमिटमेंट उन्हें उनके साथ काम करने वाले पसंदीदा एक्टर्स में शामिल करता है, क्योंकि इससे हर सीन की एनर्जी बनी रहती है। 

उनकी इस साझेदारी की खास बात यह है कि दोनों का एक ही लक्ष्य है, कहानी को सबसे बेहतर तरीके से पेश करना। दोनों एक-दूसरे की ताकत से प्रेरित होते हैं और अपने परफॉर्मेंस में नई परतें जोड़ते रहते हैं। उनके बीच का रिश्ता भरोसे, सम्मान और एक्टिंग के प्रति सच्ची समझ पर टिका है। जैसे-जैसे मटका किंग दर्शकों तक पहुंच रही है, उनकी यह ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री में भी साफ नज़र आ रही है। 

ये भी पढ़ें : 
 'आखिरी सवाल' का दमदार पोस्टर आउट, संजय दत्त के इंटेंस लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट! 

 

संबंधित समाचार