UP : मनरेगा श्रमिकों के लिए 1789 करोड़ रुपए जारी, जल्द होगा भुगतान

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मनरेगा श्रमिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत पहली किस्त जारी करते हुए राज्य को 1789.79 करोड़ रूपए की मंजूरी दी है। इस राशि में पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के करीब 1129.55 करोड़ रूपए के लंबित भुगतान भी शामिल हैं, जिससे श्रमिकों के बकाये का निपटारा जल्द हो सकेगा।

जारी बजट को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें अनुसूचित जाति के लिए 536.65 करोड़ रूपए, अनुसूचित जनजाति के लिए 45.53 करोड़ रूपए और अन्य श्रेणियों के लिए 1207.60 करोड़ रूपए निर्धारित किए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी भुगतान तय गाइडलाइंस के अनुसार समय से किए जाएं और किसी भी प्रकार का दोहरा भुगतान न हो। उन्होंने कहा कि खर्च का पूरा विवरण ‘मनरेगा सॉफ्ट’ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूरी धनराशि ‘नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम’ (एनईएफएमएस) के माध्यम से सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भुगतान केवल फंड ट्रांसफर ऑर्डर और वास्तविक खर्च के आधार पर ही किया जाएगा।

वहीं, ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि पूरी भुगतान प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हो(

संबंधित समाचार