गाजीपुर : निशा हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा के प्रतिनिधिमंडल पर पथराव, पूर्व मंत्री घायल
अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बड़ा बवाल हो गया। करीब 16 वर्षीय निशा विश्वकर्मा हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने कटरिया गांव पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें पूर्वमंत्री रामआसरे विश्वर्मा का सिर फट गया। कई और नेताओं के घायल होने की बात सामने आ रही है। घटना में पुलिसवालों को भी चोटें आई हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पथराव करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
कटरिया गांव में 15 अप्रैल को निशा विश्वकर्मा का शव जमानिया पुलस के पास एक नदी में मिला था। पुलिस की जांच में सामने आया कि निशा की हत्या की गई थी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। तब से ही गांव में तनाव की स्थिति बनी थी।
https://twitter.com/i/status/2046917208866263340
बुधवार को सपा का एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलने कटरिया गांव पहुंचा। सपा नेताओं के गांव में पहुंचते ही वहां पथराव शुरू हो गया। पथराव के बीच पुलिसकर्मी और सेपा नेता जान बचाकर भागे। इसमें पूर्व मंत्री के घायल हो गए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव में बवाल के कई वीडियो सामने आए हैं। जिनमें साफतौर पर देखा जा रहा कि एक उग्र भीड़ पुलिस और नेताओं पर पथराव कर रही है। वहां मौजूद हर कोई जान बचाकर भागता दिख रहा है। घटना के बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। घटना में शामिल आरोपियों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
