उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र : 28 अप्रैल को महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की तैयारी में धामी सरकार

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

देहरादून। उत्तराखंड सरकार 28 अप्रैल को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। महिला आरक्षण से जुडा संविधान संशोधन विधेयक हाल ही में लोकसभा में जरुरी बहुमत न मिल पाने के कारण पारित न हो पाने पर भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को घेरने में लगी हुई है। समझा जाता है कि विधानसभा के विशेष सत्र में सरकार की ओर से महिला आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा करायी जायेगी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सत्र के लिए विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों ने बताया कि इसके लिये सभी विभागों को सूचित कर दिया गया है। सत्तारूढ भाजपा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा रही है और कह रही है कि इन दलों ने साजिश कर संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं हाेने दिया।

दूसरी ओर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि केन्द्र सरकार महिला आरक्षण की आड में नई जनगणना कराये बिना परिसीमन विधेयक पारित कराना चाहती थी, जबकि सभी दल 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अनुरुप महिला आरक्षण लागू करने के पक्ष में है। 

ये भी पढ़ें : 
 कल खुलेंगे बाबा बदरीनाथ के कपाट, फूलों से सजाया गया है सिंहद्वार..यात्रा मार्गों पर पुलिस मोबाइल मोटरसाइकिल टीमें रहेगीं तैनात 

संबंधित समाचार