यूपी परिवहन निगम कर्मियों का बढ़ा 5% महंगाई भत्ता, योगी सरकार के फैसले से 14 हजार कार्मिकों को मिलेगा सीधा लाभ

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: योगी सरकार ने परिवहन विभाग के करीब 14 हजार नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके महंगाई भत्ते (डीए) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस निर्णय से कर्मचारियों के वेतन में 55 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। परिवहन विभाग की अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल की ओर से 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया गया है। 

अब निगम के पूर्णकालिक कार्मिकों को 7वें वेतनमान में 55 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त के भुगतान की स्वीकृति 1 जनवरी 2026 से दी गई है। महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने को लेकर गठित एम्पावर्ड कमेटी की ओर से इसकी संस्तुति की गई थी। फिलहाल इसके लिए कोई एरियर अनुमन्य नहीं होगा।

भविष्य में भत्ते की बढ़ी किश्तों के लिए पुन: कमेटी के सामने रखा जाएगा। फिलहाल सरकार का यह कदम कर्मचारियों के हित में माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब महंगाई लगातार बढ़ रही है। इससे कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।

ये भी पढ़ें : 
कानपुर में सट्टेबाजी का भंडाफोड़: आईपीएल के नाम पर करोड़ों का खेल, मास्टरमाइंड प्रोफेसर फरार 

संबंधित समाचार