भूसा बनाने की मशीन से निकली चिंगारी, 22 बीघा गेहूं की फसल राख, एसडीएम ने लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार: थाना क्षेत्र के विकासखंड भटवारा गांव में बुधवार को भूसा बनाने के दौरान मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गयी। तेज पछुआ हवाओं के चलते आग तेजी से फैल गयी। आग से करीब 22 बीघा गेहूं की फसल चपेट में आ गयी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

भटवारा गांव के किसान खेत में भूसा तैयार कर रहे थे। इसी दौरान मशीन से चिंगारी निकली और सूखे गेहूं के खेत में आग भड़क उठी। आग की लपटों से मेवालाल, मिश्रीलाल, रामेश्वर, गुड्डु, रामसागर, रामस्वरूप, रामसिंह, बाबादीन, रामचंद्र, नौमीलाल, संजय समेत कई अन्य किसानों की लगभग 22 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई।

आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बाल्टियां, पाइप और ट्यूबवेल का पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश की। इसी बीच दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम मोहनलालगंज पवन पटेल ने स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजे का आश्वासन दिया।

जंगल में आग लगने से मचा हड़कंप

पुराने पारा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम को शारदा नहर किनारे स्थित जंगल में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पारा पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची।

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग सूखे पत्तों में लगी थी, जो तेजी से फैल गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : 
बजट मिला फिर भी लागू नहीं कर पाए HIS: कैंसर संस्थान में ओपीडी पंजीकरण, भर्ती-डिस्चार्ज प्रक्रिया नहीं हो सकी ऑनलाइन
ये भी पढ़ें : 
बजट मिला फिर भी लागू नहीं कर पाए HIS: कैंसर संस्थान में ओपीडी पंजीकरण, भर्ती-डिस्चार्ज प्रक्रिया नहीं हो सकी ऑनलाइन

 

 

संबंधित समाचार