यूपी : मिर्जापुर में खौफनाक सड़क हादसा, चार वाहन आपस में टकराए, 11 लोगों की मौत से दहल गया इलाका  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार : उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर एक खौफनाक सड़क हादसे से थर्रा गया। ट्रक, ट्रेलर और स्विफ्ट कार और बोलेर आपस में टकराती गईं। टक्कर के बाद भयानक धमाका हो गया। गाड़ियों में सवार 11 लोगों की मौत हो गई। चीख-पुकार और भयानक मंजर के बीच घायलों को अस्पताल भेजा गया। 

घटनाक्रम रीवा-मिर्जापुर हाईवे के ड्रमंडगंज घाटी का है। बीती रात एक्सिडेंट के बाद स्विफ्ट और बोलेरो में आग लग गई। हादसे में दो बच्चों के साथ 11 लोगों की मौत हो गई। घटना से पूरा इलाका दहल गया। आनन-फानन में राहत-बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, घटना की खबर लगते ही मृतक परिवारों में कोहराम मच गया।

घटना उस वक्त हुई जब ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदा ट्रेलर ढलान की तरफ उतर रहा था। ट्रक के पीछे स्विफ्ट कार और उसके पीछे दूसरा ट्रक था। ट्रक के पीछे बोलेरो गाड़ी थी। बताते हैं कि बीच वाले ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और उसने स्विफ्ट गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे स्विफ्ट आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई और इसके बाद बोलेरे भी कंट्रोल खो बैठी और सीधे टकरा गई। चार वाहनों के हादसे में बड़ी जनहानि सामने आई है। 

डीएम पवन कुमार गंगवार, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, सीओ अमर बहादुर समेत अन्य अधिकारी पुलिस-बल और राहत बचाव टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजा गया। 

दोनों गाड़ियों में आग लगने से 11 वाहन सवारों की मौत हो गई। गुरुवार को मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। पीएम हाउस पर भारी भीड़ लगी थी। परिवार वाले फूट-फूटकर रो रहे थे। 

बताते हैं कि मृतकों के शव बुरी तरह झुलस गए थे। कुछ के चेहरे भी पहचान में नहीं आ रहे थे। ये मंजर दिल दहला रहा था। हर किसी की आंख नम थी और रिश्तेदार घरवालों को तसल्ली देने की कोशिश करते रहे। 

ज्यादातर मृतक बोलेरे गाड़ी के हैं। इसमें नौ लोगों की मौत हुई है। एसपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता लगा है कि ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ है और सभी वाहन आपस में टकराते गए।

मिर्जापुर सड़क हादसे पर pm मोदी ने व्यक्त किया दुख 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है और हादसे के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है।  मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह इस हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हैं। 

PMNRF से पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा 

उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, ''उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुए हादसे में जानमाल की हानि से मैं अत्यंत व्यथित हूं। मेरी हार्दिक संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। 

पीएमएनआरएफ की ओर से इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।'' उल्लेखनीय है कि मिर्जापुर के ड्रमंडगंज इलाके में बुधवार रात एक सड़क हादसे में चार बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना एक खड़ी पहाड़ी वाली सड़क पर हुई। इस दुर्घटना में एक अनियंत्रित ट्रक ने दो कारों में टक्कर मार दी जिससे उनमें आग लग गई। 

 

ये भी पढ़ें : 
यूपी में ध्वनि प्रदूषण रोकने को SOP जारी, वाहनों में अवैध बदलाव पर अब जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान 

संबंधित समाचार