Sapne Vs Everyone 2 Trailer: प्राइम वीडियो पर नए सीज़न का दमदार ट्रेलर रिलीज, दुनियाभर के 240 से देशों में होगा स्पेशल प्रीमियर
मुंबई। प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ सपने वर्सेस एवरीवन के दूसरे सीज़न का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह ट्रेलर महत्वाकांक्षा, बदले और पहचान की एक प्रभावशाली कहानी की झलक देता है, जो मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की दुनिया में सेट है।
इस सीरीज़ को अंबरीश वर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि अरुणाभ कुमार और विजय कोशी ने इसे द वायरल फीवर के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। पांच एपिसोड की यह सीरीज़ एक बार फिर अंबरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा और विजयंत कोहली को मुख्य भूमिकाओं में लेकर आ रही है।
इनके साथ अभिषेक चौहान, निधि शाह और खुशाली कुमार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सीरीज़ 1 मई को प्राइम वीडियो पर हिंदी में भारत सहित दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्रीमियर होगी। जिमी का किरदार निभाने वाले और सपने वर्सेस एवरीवन सीज़न 2 के लेखक-निर्देशक अंबरीश वर्मा ने कहा, " सपने वर्सेस एवरीवन मेरे लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक सपना रहा है।
पहले सीज़न को दुनिया भर के दर्शकों से जो शानदार प्यार और सराहना मिली, उसी ने हमें दूसरा सीज़न बनाने के लिए प्रेरित किया। यह कहानी वास्तविक जीवन की सच्चाइयों को ईमानदारी से दर्शाती है, जिससे दर्शक आसानी से खुद को इससे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। मैं टीवीएफ और प्राइम वीडियो का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे यह मंच दिया कि मैं इस सफर को भारत और दुनिया भर के दर्शकों के साथ साझा कर सकूं।
नए सीज़न में आप किरदारों को और ज्यादा गहराई और विकसित रूप के साथ देखेंगे, जहां कहानी का दायरा और दांव दोनों पहले से बड़े हो गए हैं। मैं खास तौर पर इस बात को लेकर उत्साहित हूँ कि दर्शक जिमी का सफ़र देखेंगे,वह पहले से कहीं ज़्यादा गहरा, उलझा हुआ और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित है। मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ कि दर्शक सपने वर्सेस एवरीवन के नए सीज़न का अनुभव करें, जब यह एक मई को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा।
ये भी पढ़ें :
Comic-Con Experience : मेक्सिको में मचेगी राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की धूम, 2027 में सिनेमाघरों में देगी दस्तक
