लखनऊ पहुंचे गिन्नी वेड्स सन्नी-2 के कलाकार, प्रमोशन के दौरान दिखा खास अंदाज, ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पर किए बड़े खुलासे

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। आने वाली रोमांटिक और कामेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सन्नी-2 के प्रमोशन के लिए इसके कलाकार शनिवार को लखनऊ पहुंचे। फिल्म के लीड कलाकार अविनाश तिवारी, मेधा शंकर, निर्देशक प्रशांत झा और निर्माता विनोद बच्चन नवाबों के शहर पहुंचे तो माहौल शादी जैसा तैयार किया गया था।

लखनऊ पहुंचने पर कलाकारों ने पत्रकारों से बातचीत में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर ने अपने-अपने किरदारों पर रोशनी डाली और बताया कि कैसे उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इस फिल्म की जान बनने वाली है। 

फिल्म की स्टार कास्ट में लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, नयानी दीक्षित, विश्वनाथ चटर्जी और रोहित चौधरी जैसे कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म को बनाने वाले इससे पहले तनु वेड्स मनु, शादी में जरूर आना और गिन्नी वेड्स सन्नी का निर्माण कर चुके हैं। यह फिल जी स्टूडियो और सौन्दर्य प्रोडक्शन द्वारा तैयार की गई है। फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें : 
जर्मन बैंड 'स्कॉर्पियंस' का इंडिया टूर रद्द : टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता