लविवि : परास्नातक के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ, समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगा प्रवेश
लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक प्रवेश 2026-27 पाठ्यक्रमों और परास्नातक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गया है आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित किया गया है।
विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत समर्थ पोर्टल के माध्यम से सत्र 2026 - 27 के पंजीकरण लर्न व परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन फार्म का प्रारम्भ 27 अप्रैल को कर दिया गया है। विश्वविद्यालय व सम्बद्ध, सहयुक्त महाविद्यालयों में जिन विद्यार्थियों को किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना है वे अपना पंजीकरण करा लें।
पंजीकरण शुल्क पूर्व की भांति रुपये 100 रुपए है जो बाद में प्रवेश शुल्क में समायोजित किया जाएगा। लखनऊ विश्विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाएं।
वेबसाइट के पॉप अप अथवा एडमिशन पेज के दिए हुए लिंक लर्न पर क्लिक करें https://lkounivadm.samarth.edu.in रजिस्ट्रेशन के पेज पर दाहिने अंकित न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके अपना लॉगिन आइडी बनाएं। इसके लिए अभ्यर्थी अपना एक वैध ईमेल आइडी पहले से अनिवार्य रूप से बना कर रखें क्योंकि ओटीपी उसी ईमेल पर भेजा जाएगा जिसको दर्ज करके ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
