राजा रघुवंशी हत्याकांड : सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, हनीमून के दौरान पति की हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिलांग। मेघालय की एक अदालत ने हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या करने की आरोपी इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी को मंगलवार को जमानत दे दी। सोनम का पति राजा रघुवंशी 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गया था और दो जून को उसका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास मिला था।

इस मामले में सोनम, उसके कथित प्रेमी एवं कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधीक्षक विवेक एस ने बताया, ''आरोपी को अदालत द्वारा जमानत दे दी गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और पुलिस कानून के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।'' 

संबंधित समाचार