बाराबंकी : पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग उठाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ आईएसबी जयराम बाल्मीकि के माध्यम से भेजा। यह ज्ञापन जिलाध्यक्ष रामकुमार मिश्रा ‘बब्बू’ के नेतृत्व में सौंपा गया। 

ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश की पंचायतों का कार्यकाल 26 मई 2026 और 19 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है, लेकिन मतदाता सूची के पुनरीक्षण में देरी, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन न होना और सुप्रीम कोर्ट के ट्रिपल टेस्ट के अनुरूप आरक्षण प्रक्रिया पूरी न होने के कारण समय पर चुनाव कराना संभव नहीं दिख रहा है।

संगठन ने तर्क दिया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड जैसे राज्यों में ऐसी स्थिति में निर्वाचित प्रतिनिधियों को ही प्रशासनिक दायित्व सौंपे गए थे, इसलिए यूपी में भी वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए। संगठन का कहना है कि प्रशासकों की नियुक्ति संविधान के भाग-9 की मूल भावना के विपरीत है।

साथ ही, कार्यकाल बढ़ाने से ग्रामीण जनता का सरकार पर विश्वास मजबूत होगा और इसका सकारात्मक प्रभाव आगामी विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सभाजीत सिंह, ग्राम प्रधान सत्येंद्र वर्मा, मो. हारून, राजेश अवस्थी, राकेश वर्मा, भगौती प्रसाद यादव, मुजीब, सुशील यादव सहित अन्य प्रधान उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार