शाहजहांपुर : फावड़े से गला काटकर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

भौती गांव में सो रही पत्नी पर हमला, सुबह विवाद के बाद की वारदात

शाहजहांपुर/मिर्जापुर, अमृत विचार। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव भौती में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। 50 वर्षीय पत्नी सोमवती घर के अंदर जमीन पर चादर बिछाकर सो रही थीं, तभी पति छत्रपाल ने घर में रखे फावड़े से गर्दन पर कई वार कर दिए और मौके से चला गया। उस समय बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।

करीब एक बजे बच्चे घर के अंदर पहुंचे तो मां को खून से लथपथ मृत अवस्था में देखकर शोर मचाया, जिस पर गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी सोनी शुक्ला मौके पर पहुंचीं और उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। एएसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने बताया कि माता-पिता के बीच अक्सर झगड़ा होता था और मंगलवार सुबह भी विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी पति ने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस लाइन से पहुंची फोरेसिंक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। पुलिस ने आरोपी पति छत्रपाल को गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसओ सोनी शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित समाचार