लखनऊ : एलडीए में 10 दिन में ओटीएस के 461 आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ:  लखनऊ विकास प्राधिकरण में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत 10 दिनों में 461 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को ओटीएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए योजना वार टॉप 10 बकायेदारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

 उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि शारदा नगर विस्तार योजना स्थित प्रधानमंत्री आवास कालोनी में 29 एवं 30 अप्रैल को 2 दिवसीय कैंप लगाया जा रहा है।

 डिफॉल्टर आवंटी इस अवसर का लाभ उठाकर कैंप में ओटीएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवंटियों की सुविधा के लिए उप सचिव अतुल कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में कैंप में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जो आवंटियों को योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान करेंगे। इसके अलावा ओटीएस-2026 के लिए प्राधिकरण भवन में स्थापित विशेष हेल्प डेस्क भी संचालित रहेगा।

संबंधित समाचार