Bareilly: 14 बरेली होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, छुट्टियों में सफर होगा आसान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने बरेली होकर दो जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इन ट्रेनों के चलने से बरेली समेत आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली और बिहार रूट पर काफी सहूलियत मिलेगी।

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 05579/80 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल का संचालन 26 अप्रैल से 12 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी और बरेली स्टेशन पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे, जिससे हर वर्ग के यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा, गाड़ी संख्या 05575/76 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल सप्ताह में एक-एक दिन दोनों दिशाओं में संचालित होगी और बरेली होकर गुजरेगी। 

इससे भी यात्रियों को दिल्ली और बिहार के प्रमुख शहरों तक कनेक्टिविटी मिलेगी। समय सारणी के अनुसार, आनंद विहार की ओर जाने वाली ट्रेन बरेली से शाम के समय गुजरेगी, जबकि वापसी में सुबह के समय पहुंचेगी। इससे दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी के यात्रियों दोनों को सुविधा होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों में अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा निर्देश, मैटरनल हेल्थकेयर सर्विस को करना होगा मजबूत, मोबाइल ऐप से होगी गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग
CEOs की सैलरी 20 गुना ज्यादा तेजी से बढ़ी! एक आम कर्मचारी को इतना कमाने में लगेंगे 5 जन्म, देखें चौकाने वाली रिपोर्ट
योगी ने जहां किया प्रचार, स्ट्राइक रेट धुआंधार ... पश्चिम बंगाल में रोड शो-जनसभाओं से बदला चुनावी माहौल, TMC को जोरों का झटका
UAE पर ईरान के ड्रोन अटैक में 3 भारतीय नागरिक घायल: भारत ने जताया कड़ा विरोध, हमले को बताया अस्वीकार्य
यूपी में कुदरत का कहर: आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत, 42 जिलों में अलर्ट!