Bareilly: बरेली होकर चौथी अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, दिल्ली-गोरखपुर के बीच भरेगी रफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रेलवे ने बरेली होकर एक और अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दे दी है। यह साप्ताहिक ट्रेन दिल्ली और गोरखपुर के बीच संचालित होगी। बरेली से होकर गुजरने वाली यह चौथी अमृत भारत एक्सप्रेस होगी।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 14046 दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को दिल्ली से रात 12:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बरेली और सीतापुर होते हुए दोपहर 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में, 14045 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को गोरखपुर से रात 9:40 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन को गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी और सिद्धार्थनगर स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस गाड़ी के नियमित संचालन की तिथि और विस्तृत समय सारिणी जल्द ही जारी की जाएगी।

संबंधित समाचार