योगी ने जहां किया प्रचार, स्ट्राइक रेट धुआंधार ... पश्चिम बंगाल में रोड शो-जनसभाओं से बदला चुनावी माहौल, TMC को जोरों का झटका

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

22 में से 18 सीटों पर भाजपा को बढ़त

लखनऊ, अमृत विचार: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चुनावी प्रभाव साफ तौर पर नजर आया। जिन सीटों पर उन्होंने जनसभाएं और रोड शो किए, वहां भाजपा का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जिन 22 सीटों पर उन्होंने प्रचार किया, उनमें से 18 पर भाजपा प्रत्याशी बढ़त में रहे, जबकि तीन सीटों पर तृणमूल कांग्रेस और एक सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आगे रही।

चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ ने सोनामुखी, नंदकुमार, कांथी दक्षिण, बाराबनी, रामपुरहाट, बोलपुर, माथाभांगा, धुपगुड़ी, पिंगला, जॉयपुर, गारबेटा, जोरासांको, चकदहा, नबद्वीप, कटवा, बागदा और राजारहाट गोपालपुर समेत कई सीटों पर जनसभाएं कीं। इसके अलावा बांकुड़ा, कल्याणी और दमदम में उनके रोड शो ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इन सीटों पर भाजपा की बढ़त को ‘योगी फैक्टर’ से जोड़कर देखा जा रहा है। उनकी आक्रामक प्रचार शैली और स्पष्ट संदेश ने चुनावी माहौल को प्रभावित किया।

राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो जिन क्षेत्रों में योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया, वहां भाजपा का बेहतर प्रदर्शन पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। इसे आने वाले चुनावों, खासकर उत्तर प्रदेश 2027 की रणनीति के संदर्भ में भी अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें :
Amarnath Yatra : अमरनाथ की 'दंडवत यात्रा' पर UP-MP के 4 युवक, बाबा बर्फानी के दर्शन की कठिन साधना

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी में खाद की कमी नहीं ....बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, यूरिया की कालाबाजारी पर रासुका के तहत होगी कार्रवाई
यूपी में संवाद आधारित शिक्षण पर विशेष जोर, सरकारी स्कूलों में अब बच्चों के 'कॉन्फिडेंस' और 'कम्युनिकेशन' पर फोकस 
Bareilly:बगैर एंबुलेंस के ठेली पर मरीज, टैंपो में लाश के बाद अब झुलसे युवक की चीखों से सामने आया सिस्टम का सच
यूपी में योगी सरकार ने शुरू किया प्रदेशव्यापी विशेष अभियान, नशे के खिलाफ महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
लखनऊ में हनुमत संग्रहालय का दर्शन, बलरामपुर गार्डेन में होगा दो दिवसीय श्रीराम हनुमत महोत्सव, जानिये डेट