शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा : टैंकर की टक्कर से तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत, दो बच्चों समेत चार गंभीर

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

शाहजहांपुर (खुटार), अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पुवायां हाईवे पर एक तेज रफ्तार टैंकर ने एक गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में तीन महिलाओं की जान चली गई है, जबकि दो बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा खुटार क्षेत्र में पुवायां हाईवे पर स्थित रौतापुर कलां मोड़ के पास हुआ। एक अनियंत्रित टैंकर ने गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

संबंधित समाचार