Rampur : हाईस्कूल में कनिष्का और इंटरमीडिएट में सेजल बने जिला टॉपर
सरस्वती विद्या मंदिर मिलक की कनिष्का को मिले 93.67 प्रतिशत अंक
रामपुर, अमृत विचार। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम गुरुवार शाम करीब 4 बजे घोषित हो गया। हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक की कनिष्का गंगवार ने 93.67 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टॉप किया है। जबकि इंटरमीडिएट में श्यामा देवी इंटर कालेज रास डंडिया मिलक सेजल आर्या ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान पाया है।
यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित होने से पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की दिल की धड़कनें बढ़ी रहीं। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड की साइट पर रिजल्ट देखा। जिले के टॉप टेन में हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मिलक की कनिष्का गंगवार ने 93.67 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टॉप किया है। दूसरे स्थान पर कलावती कन्या इंटर कालेज धनेली उत्तरी मिलक की समीक्षा कुमारी 93.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर हैं। श्री गुरुनानक इंटर कालेज बिलासपुर दीक्षा 93 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर हैं। जबकि इंटरमीडिएट में श्यामा देवी इंटर कॉलेज रास डंडिया मिलक सेजल आर्या ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान पाया है। कलावती कन्या इंटर कालेज धनेली उत्तरी मिलक की मन्तशा 89.80 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान पर हैं। केकेएमपी इंटर कालेज सरकथल टांडा की शीरीन ने 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पर हैं। रिजल्ट के लिए सुबह से इंतजार था इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय समेत तमाम स्कूल कालेज में रिजल्ट यूपी बोर्ड की साइट पर देखा गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं में जोश रहा और जैसे ही टॉप टेन में छात्र-छात्राओं ने अपने नाम देखे वे खुशी से झूम उठे। कॉलेज के प्रधानाचार्यो समेत माता-पिता को मिठाई खिलाई और विक्ट्री का निशान बनाकर खुशी जताई।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित हो गया है। जो बच्चे असफल हुए हैं वह निराश नहीं हों अगले वर्ष के लिए अभी से मेहनत शुरू कर दें और अच्छे नंबरों से पास होकर दिखाएं। जो बच्चे सफल हुए हैं उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। - अंजलि अगवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक।
