Bada Mangal 2026: 2 मई से प्रारंभ हो रहे ज्येष्ठ माह में आठ मंगलवार, ज्योतिषचार्य से जानें क्या है खास महत्व
अयोध्या, अमृत विचार : इस वर्ष 2 मई से ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो रही है। जिसके बीच में अधिक मास के कारण इस वर्ष आठ मंगलवार पड़ रहे हैं। ज्योतिषाचार्य प्रवीण शर्मा ने बताया कि इस वर्ष ज्येष्ठ माह वर्ष का यह सबसे पवित्र माना जाता है। जिसमें लोग धार्मिक अनुष्ठान आयोजन और नए कार्य को प्रारंभ करते हैं।
उन्होंने बताया कि 2 मई से ज्येष्ठ प्रारंभ होकर 29 जून तक रहेगा। कहा कि ज्येष्ठ माह में पढ़ने वाले मंगलवार पर हनुमान जी के पूजन का विशेष महत्व हैं। इसके बड़ा मंगल भी कहा जाता है। जिसमें भक्त बजरंग बली को चोला और सिंदूर के साथ प्रसाद चढ़ाते है।
17 मई 15 जून तक रहेगा पुरुषोत्तम मास
ज्येष्ठ माह के बीच 17 मई से 15 जून तक पुरुषोत्तम मास ( अधिक मास ) लग रहा है। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि अधिक मास में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। मान्यता है कि अधिक मास में शादी-विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि नहीं होते।
