सुलतानपुर : मदरसा छात्र ने मस्जिद के कमरे में फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र के तातोमुरैनी गांव में शुक्रवार शाम एक मदरसे के छात्र ने मस्जिद के अंदर कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तातोमुरैनी गांव निवासी रेहान (14) शुक्रवार दोपहर जुमा की नमाज अदा करने के लिए घर से मस्जिद आया था। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि नमाज के बाद सभी नमाजी अपने घरों को लौट गए, रेहान भी घर चला गया। कुछ देर बाद वह दोबारा मस्जिद आया और कमरे के अंदर पंखे में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। शाम करीब 4 बजे असर की नमाज अदा करने के लिए जब लोग दोबारा मस्जिद पहुंचे तो उन्होंने रेहान का शव पंखे से लटका हुआ पाया। इस सूचना से गांव में हड़कंप मच गया और सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष मस्जिद के पास जमा हो गए। 

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गहनता से जांच करते हुए ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।  

संबंधित समाचार