आईपीएल 2026 : कोलकाता के खिलाफ हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला
हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो-दो बदलाव किए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने नीतिश कुमार रेड्डी के बीमार होने के कारण स्मरण को डेब्यू का मौका दिया, जबकि हर्षल पटेल को हर्ष दुबे की जगह टीम में शामिल किया गया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से मनीष पांडे इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे हैं। उन्हें रमनदीप सिंह की जगह टीम में लिया गया है। इसके अलावा फिन एलेन को टिम सिफर्ट की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती.
इम्पैक्ट सब: फ़िन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी, नवदीप सैनी और टिम साइफर्ट
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा.
इम्पैक्ट सब: हर्ष दुबे, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन और ज़ीशान अंसारी.
