Uttrakhand:आंधी-तूफान ने अल्मोड़ा में ढाया कहर, बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। अल्मोड़ा से जुड़े क्षेत्रों में लोगों को रविवार को बिजली का संकट झेलना पड़ा। दोपहर बाद अचानक बदले मौमस और तेज अंधड़ के चलते कई जगहों पर बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते देर शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

अल्मोड़ा नगर में दोपहर के समय मौसम बिगड़ने से लाइन में फॉल्ट आ गया और नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, इलेक्ट्रोनिक उपकरण भी शो-पीस बने रहे। 

गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। लोग दिन भर बिजली की आंख-मिचौली से परेशान रहे। इधर, ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि बिजली लाइन में जगह-जगह पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित रही थी। बताया कि क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज