Uttrakhand:बागेश्वर में तूफान और ओला गिरने से जनजीवन प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर। जनपद बागेश्वर में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। मई के महीने में जहां गर्मी पड़नी चाहिए, वहीं लोगों को नवंबर जैसी ठंड का अहसास हो रहा है। रविवार दोपहर बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली और तेज तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर शादी समारोहों के लिए लगाए गए टेंट गिर गए, जबकि कुछ दुकानों की छतें भी उड़ गईं। धर्मघर समेत कई इलाकों में ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम में आई अचानक ठंडक के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। लगातार बदलते मौसम से जनजीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है।

 

संबंधित समाचार