केशव मौर्य ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- 'जनता अब उनकी सुनने को तैयार नहीं'

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जनता उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर किए गए एक पोस्ट में मौर्य ने लिखा, "सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अब जनता सुनने को तैयार नहीं है। उनके तमिलनाडु वाले 'भैया' एम. के. स्टालिन और बंगाल की 'दीदी' ममता बनर्जी को भी जनता ने हाशिए पर धकेल दिया है।" 

उन्होंने आगे कहा, "उनके 'भैया' राहुल गांधी का हाल पहले ही सब देख चुके हैं, और हाल ही में बिहार में तेजस्वी यादव भी पराजित हो चुके हैं।" केशव मौर्य ने कहा ''समाजवादी पार्टी को वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ता के सपने देखना छोड़ देना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में भाजपा आगे जा रही है और सपा के हिस्से अब केवल इंतजार ही रह गया है।'' इसी बीच, विभिन्न राज्यों में चल रही मतगणना के रुझानों का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल और असम में बढ़त बनाए हुए है। 

संबंधित समाचार