Amethi Gang Rape : अमेठी में महिला से सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 24-वर्षीय एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना गौरीगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में शनिवार शाम को उस वक्त घटी, जब महिला खेत में गई थी।

पुलिस ने बताया, ''जब महिला खेत में गई तो उसी गांव के रहने वाले दो आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वे (आरोपी) फरार हो गए।'' 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ''आरोपियों में से एक महिला को पहले से जानता था और उससे बात किया करता था।'' पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने रविवार सुबह गौरीगंज पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने न केवल महिला के साथ मारपीट की, बल्कि मौके से फरार होने से पहले उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी। 

गौरीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण मिश्रा ने कहा कि शिकायत के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। 

संबंधित समाचार